| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

देवरिया में सपा युवजन सभा का धरना-प्रदर्शन कल

अयोध्या चंदा चोरी, स्कूल बंद करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदर्शन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव

देवरिया, 13 सितंबर 2026। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं एवं मुद्दों को लेकर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को देवरिया शहर के सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन का आयोजन दिन में 11 बजे से किया जाएगा।


समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अयोध्या चंदा चोरी के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद न किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।


प्रदर्शन के दौरान प्रदेश एवं क्षेत्र में ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचने की अपील की गई है। संगठन की ओर से प्रदर्शन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

 जन जन की आवाज न्यूज़ 24    

रिपोर्टर   इरफान अहमद देवरिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज